भिलाई। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर एमजे कालेज की एनएसएस इकाई ने ग्राम खमरिया में जनजागरूकता अभियान चलाया. इस अवसर पर लोगों को नशे की बुराइयों से अवगत कराते हुए इससे दूर रहने की सलाह दी गई. साथ ही अपना इलाज खुद करने से बचने एवं दवाओं का सही ढंग से उपयोग करने की जानकारी लोगों को दी गई. स्वयं सेवकों ने घर-घर दस्तक देकर पुरानी बची खुची दवाइयों का संग्रह भी किया.












