भिलाई। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत वायु गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता को देखते हुए इसके लिए नगर निगम भिलाई के सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई. जिसमें अन्य निकाय के अधिकारी/कर्मचारी सहित शहर के नागरिक भी सम्मिलित हुए. कार्यशाला के माध्यम से सभी को वायु गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता को देखते हुए इसके विषय में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया. उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने वायु गुणवत्ता की सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.












