भिलाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज भिलाई में एक दौड़ का आयोजन किया गया. कुछ लोगों ने साइकिल पर भी इस दौड़ में हिस्सा लिया. राष्ट्र की सेहत के लिए इस दौड़ का आयोजन सुरप्रीत चोपड़ा हार्ट फाउंडेशन ने किया था. जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लब ने सफेद रूमाल गिराकर इस रैली का शुभारंभ किया. इससे पहले प्रतिभागियों ने संगीत की धुन पर जुम्बा भी किया.












