बिलासपुर. दशहरे पर अस्त्र-शस्त्रों की सफाई और प्रदर्शनी करने के बाद पुलिस ने यहां हवाई फायरिंग भी की. पर इसके साथ ही एक अनूठा वरदान भी मां भवानी से मांगा. एसएसपी पारुल माथुर ने माता भवानी की पूजा अर्चना करने के बाद वरदान मांगा कि जिले में ऐसे स्थिति कभी न आए कि पुलिस को हथियार उठाना पड़े. आईजी रतनलाल डांगी भी उनके साथ पूजा अर्चना में शामिल हुए.
बिलासपुर के पुलिस लाइन में एसएसपी पारुल माथुर ने विधि-विधान शस्त्रों की पूजा की.












