भिलाई। आतिशबाजियों का दीपावली के साथ गहरा संबंध है. ये आपके जीवन को ऊर्जा से भरने के साथ ही कई प्रकार के संदेश भी देती है. स्याह आकाश में ऊपर जाते राकेट जहां मनोबल को ऊंचा बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं वहीं फूटने वाले पटाखे आवको सावधान करते हैं कि दुख या क्षोभ को भीतर ही भीतर पालने से वह विस्फोटक रूप धारण कर सकती है. फूलझड़ी जीवन के उमंगों का प्रतीक है जो खुशियों को बांटने से मिलती है. इसी तरह चकरी, अनार दाने, आदि भी अलग अलग संदेश देते हैं.












