भिलाई। शहर के पहले एडवांस्ड डायग्नोस्टिक लैब का उद्घाटन सोमवार को किया गया. रीजनल क्लिनिकल एंड इंफेक्शस डिजीज सेंटर के प्रारंभ होने के बाद अब कई तरह की एडवांस्ड लैब टेस्ट की सुविधा शहर में ही उपलब्ध हो जाएगी. सेंटर की डायरेक्टर डॉ श्रुतिका ताम्रकार यादव ने बताया कि अब तक सैम्पल रायपुर या अन्य महानगरों में भेजे जाते थे जहां से रिपोर्ट आने में वक्त लगता था. इससे जल्द से जल्द चिकित्सा शुरू करने में भी दिक्कतें आती थीं.












