भिलाई. स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में गणित एंव कम्प्यूटर विभाग परिषद् का गठन किया गया. इस अवसर पर ‘करियर के अवसर वर्तमान और भविष्यवादी दृष्टिकोण’ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया. डॉ.मोनिका श्रीवास्तव ट्रैनिंग एवं प्लेसमेंट प्रमुख श्री शंकराचार्य कालेज आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलाजी अतिथि वक्ता थी. विभागाध्यक्ष कम्प्यूटर साइंस रूपाली खर्चे ने कहा कि विद्यार्थियों में समस्या का समाधान करने का कौशल, प्रोग्रामिंग, प्रबंधन के साथ-साथ तकनीकी कौशल विकसित करना विद्यार्थियों को टीम वर्क में कार्य करने के लिये प्रोत्साहित करने का साथ-साथ उनमें नेतृत्व के गुणों को विकसित करना था. विभागाध्यक्ष गणित मीना मिश्रा ने अतिथि का परिचय दिया.












