भिलाई। खैरागढ़ की एक 19 वर्षीय युवती को आरोग्यम सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है. चिकित्सकीय लापरवाही के चलते यह युवती अपनी किडनी गंवा बैठी है. समय पर किडनी की जांच नहीं होने के कारण उसकी दोनों किडनियां सिकुड़ चुकी हैं और अब केवल किडनी प्रत्यारोपण ही एकमात्र उपाय रह गया है. अन्यथा उसे आजीवन डायलिसिस पर ही रहना होगा. पिछले पांच साल से वह नेफ्रोटिक सिंड्रोम की दवा ले रही थी पर पिछले एक साल से दवा लेना बंद कर दी थी.












