भिलाई. श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी भिलाई में पालक शिक्षक संघ 2022-23 का गठन दिनांक 5.11.2022 को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में गूगल मीट के द्वारा किया गया. महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ. अर्चना झा ने अभिभावकों का स्वागत किया तथा. उन्होंने महाविद्यालय की विशेष उपलब्धियों के साथ-साथ महाविद्यालय की नई सुविधाओं के विषय में भी जानकारियां दी तथा महाविद्यालय की योजनाओं के बारे में बताया.












