भिलाई. 74वें एनसीसी दिवस के अवसर पर 27 नवम्बर को श्री शंकराचार्य महाविद्यालय भिलाई के कैडेटों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना झा ने कहा कि ऐसी सामाजिक गतिविधियों में युवा पीढ़ी को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य उनमें जिम्मेदार और आदर्श बनने की भावना पैदा करना है. महाविद्यालय के डीन डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने कहा कि पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान, एनसीसी कैडेट हमेशा विभिन्न गतिविधियों जैसे सार्वजनिक पार्कों की सफाई और रक्तदान शिविर आदि में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं.












