रायपुर. 2023 की प्रथम छमाही परीक्षाओं में गुजरेगी. माध्यमिक शिक्षा मंडल, उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की ओर से आयोजित इन परीक्षाओं में 12 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे. परीक्षाएं पूरी तरह ऑफलाइन मोड में होंगी. कोरोना काल के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में बच्चे ऑफलाइन परीक्षा देंगे. माशिमं की दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 6.50 लाख से ज्यादा, उच्च शिक्षा विभाग से होने वाली कॉलेजों की परीक्षा में 4 लाख से ज्यादा, पीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 1.25 लाख और व्यापमं की कुछ परीक्षाओं में 1 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे.












