बेमेतरा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बेमेतरा में भेंट-मुलाकात के दौरान ब्राह्मण समाज ने गौ रक्षा के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. समाज के लोगों की वैदिक केन्द्र और धार्मिक वाचनालय की मांग पर मुख्यमंत्री ने ई-वाचनालय खोलने की बात कही. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरबीजा कॉलेज का नामकरण शंकराचार्य के नाम पर होगा. उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों को उनकी मांग के आधार पर आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया.












