भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 एवं 2 के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 22 से 28 दिसंबर तक ग्राम खपरी में किया गया. इस शिविर का उद्देश्य ”ग्रामीण विकास के लिए युवा“ था जिसमें इस वर्ष दलों का नामकरण पंजाब प्रांत की पांच नदियों- रावि, झेलम, चिनाब, व्यास और सतलुज के नाम पर रखा गया. विशेष शिविर में 89 स्वयं सेवकों ने भाग लिया जिन्होंने प्रतिदिन प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, पीटी के साथ योगा-एरोबिक्स का अभ्यास किया.












