भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में समूह 3 के विद्यार्थियों द्वारा पैरोडी कंपटीशन का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता का थीम बॉलीवुड जोन ‘फन एंड फ्लाई’ था. कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य से किया गया. यह प्रतियोगिता बी.एड. के 5 समूहों के मध्य आयोजित की गई थी. जिसमें की बी.एड. के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया.












