भिलाई। श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर दैनिक जीवन में गणित विषय पर पावर पाइण्ट प्रेजेंटेशन एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विभागाध्यक्ष गणित मीना मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है. हम सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक किसी न किसी रूप में गणित का प्रयोग करते हैं.












