दुर्ग. शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नृत्य विभाग द्वारा पन्द्रह दिवसीय नृत्यांजलि वैल्यु एडेड कोर्स आयोजित किया गया. जिसका उदघाटन प्रसिद्ध -कलाकार डॉ. जी. रथीशबाबू (डायरेक्टर-ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसियेशन नृत्यति कला क्षेत्रम्) द्वारा किया गया. उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि नृत्य शारीरिक और मानसिक दोनों तनाव से मुक्त करता है. नृत्य सीखने की लालसा मन से उत्पन होती है. उन्होंने नृत्य के महत्व को बताया साथ ही गुरु की महिमा को भी बताया.












