जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में पिछले तीन साल के दौरान 301 किशोरियां अपने घर से भागीं जिनमें से 281 के साथ दुष्कर्म की घटना हुई. इनमें से अधिकांश की उम्र 14 से 17 साल है. लगभग सभी मामले प्रेम प्रसंग के हैं. नाबालिग होने के कारण तकनीकी रूप से सभी मामलों में अपहरण और बलात्कार का केस दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहले जहां ऐसे मामले लोग आपसी रजामंदी से निपटा लेते थे, वहीं अब वे पुलिस के पास आने लगे हैं. इसलिए मामले बढ़े हुए लग रहे हैं.












