भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर रेडियो लोक वाणी 8906 एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिला उत्पीड़न विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विभागाध्यक्ष हिन्दी डॉ. सुनीता वर्मा ने बताया कि विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 1975 को नागपुर में हिंदी सम्मेलन से हुआ. सभी देशों में हिन्दी बोलने वाले रहते हैं. इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.












