अंडा, दुर्ग. शैलदेवी महाविद्यालय में त्रि–दिवसीय खेल महोत्सव एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता “सृजन” 2022–23 का समापन जनवरी को हो गया. प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि जहां अपर संचालक, उच्च शिक्षा विभाग डॉ. सुशील चंद्र तिवारी थे वहीं दूसरे दिन की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य की एवरेस्ट पर्वतारोही विजेता नैना धाकड़ थीं. अंतिम दिवस के मुख्य अतिथि राजन कुमार दुबे, अध्यक्ष, शैलदेवी महाविद्यालय थे.












