भिलाई। एमजे कालेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा आईक्यूएसी की सहयोग से एक दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक हरीश कुमार सक्सेना इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे. उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता के विभिन्न क्षेत्रों की रोचक जानकारी देते हुए जॉब क्रिएटर बनने के लिए प्रेरित किया.












