भिलाई. भारत रत्न लता मंगेशकरजी की आज पहली पुण्यतिथि थी. स्वर साम्राज्ञी, भारत कोकिला आदि अन्य नामों से विभूषित लता जी को एमजे कालेज के शिक्षा संकाय ने आज स्वरांजलि दी. विभागाध्यक्ष डॉ श्वेता भाटिया की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने न केवल लताजी के गीतों को आवाज दी बल्कि उनसे जुड़े अनेक प्रसंगों को भी साझा किया.












