अण्डा, दुर्ग. शैलदेवी महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर PPT Presentation का आयोजन किया गया जिसका थीम Global Science for Global Wellbeing रखा गया था. 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है. एनएसडी को ‘रमन प्रभाव’ की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिसके कारण सर सीवी रमन को नोबल पुरस्कार मिला. भारत सरकार ने 1986 में इस दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में स्वीकार किया और घोषित किया.












