भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा संबंधित तैयारी से अवगत कराने के उद्धेश्य से पालक शिक्षक मीटिंग का आयोजन किया गया। पालक संघ प्रभारी डॉ एस रजनी मुदलियार ने बताया कोरोना के कारण तीन वर्ष पश्चात् ऑफलाईन परीक्षा हो रहा है। विद्यार्थियों को समय सीमा में सही उत्तर लिखने के लिए प्रेरित करने व बिना भय के परीक्षा देने के लिये पालक संघ मीटिंग का आयोजन किया गया।












