भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के बीएड प्रशिक्षुओं ने आज खेल-खेल में “पेपर पपेट” बनाना सीखा. इसमें विद्यार्थियों के साथ ही सहायक प्राध्यापकों एवं एचओडी ने भी हिस्सा लिया. “पेपर पपेट” के साथ संवाद अदायगी का तालमेल बैठाने की कोशिश करते विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक था. उक्त प्रशिक्षण चक्रधर सम्मान प्राप्त छत्तीसगढ़ के मशहूर कठपुतली कलाकार एवं जादूगर विभाष उपाध्याय ने प्रदान किया.












