भिलाई। जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के आतंरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के अंतर्गत जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज एवं स्टार लाइट एड इंडिया फाउंडेशन के मध्य हुए एमओयू के तहत प्रशिक्षार्थी विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ व्ही. सुजाता के निर्देशन में हुआ। कोविड के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज एवं एड इण्डिया के संयुक्त रूप से विभिन्न विषयों पर वेबिनार कराये गए थे।












