भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय में प्री-बीएड एवं प्री-डीएड की निःशुल्क कक्षाऐं 15 मई से प्रारंभ हो गईं. कक्षाएं 25 मई तक लगातार चलेंगी. विषय-विशेषज्ञों द्वारा तार्किक क्षमता, मानसिक योग्यता, सामान्य ज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, शैक्षिक अभिरुचि, बाल विकास, अंग्रेजी एवं हिन्दी आदि विषयों की कक्षाएं लगाई जायेंगी.












