भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित चतुर्थ वर्ष की अंतिम परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है. महाविद्यालय की छात्रा टुम्पा राणा ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में 6वां स्थान बनाया है. इसके अलावा महाविद्यालय के 28 विद्यार्थी डिस्टिंक्शन के साथ उत्तीर्ण हुए हैं.












