भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में एनसीसी मुख्यालय के आदेशानुसार महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों द्वारा विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान जागरूकता अभियान चलाया गया। एनसीसी प्रभारी स.प्रा. माइक्रोबॉयोलॉजी अमित कुमार साहू ने बताया कि इस कड़ी में छात्रों द्वारा हॉस्पिटल परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित किया गया।












