भिलाई। एक 12 साल की किशोरी की किडनी निकालनी पड़ी. दरअसल, किडनी मूत्र का निर्माण तो कर रही थी पर उसे मूत्रनली में नहीं भेज पा रही थी. इसके कारण किडनी असाधारण रूप से सूज गई और अंततः उसने काम करना बंद कर दिया. आरोग्यम मल्टी स्पेशालिटी हॉस्पिटल पहुंचने पर किशोरी की रोगी किडनी को दूरबीन पद्धति से निकाल दिया गया. आरोग्यम के यूरोसर्जन डॉ नवीन राम दारूका एवं नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ आरके साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि यह PUJ Obstruction का एक रेयर केस था. इसमें किडनी और मूत्रनली के संधिस्थल में रुकावट आ जाती है.












