भिलाई। रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर द्वारा वर्ष 2023-24 के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया. आज एक जुलाई से सभी नए पदाधिकारियों ने अपना दावित्व संभाल लिया है. नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के पद पर नवीन अग्रवाल, सचिव के पद पर संदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष के पद पर सुशील जैन, आईपीपी मयंक रोजिनदर, संयुक्त सचिव अमित अग्रवाल एवं सार्जेंट एट आर्म्स अमन मेहता का मनोनयन किया गया है.












