भिलाई। एमजे कालेज में आज “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत बी-ब्लाक में पौधारोपण किया गया. इससे पहले महाविद्यालय के क्रीड़ांगन में भी इस कार्यक्रम के तहत छायादार फलदार वृक्ष लगाए गए हैं. महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की प्रभारी शकुन्तला जलकारे ने बताया कि महाविद्यालय के गोदग्राम में भी पंचायत के सहयोग से पौधे लगाने की योजना बनाई जा रही है.












