राजनांदगांव। राष्ट्रीय महिला समानता दिवस के अवसर पर कॉन्फ्लुएंस कॉलेज में सभी छात्रों और संकाय सदस्यों के लिए लघु फिल्म “मुस्कान” प्रदर्शित की गई। फिल्म का विषय लैंगिक समानता और कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित था। इस फिल्म में, छोटी सी बच्ची ने अपनी दादी को संदेश दिया अपनी दादी के साथ कुछ शर्तो का पालन करते हुए हमारे समाज में लड़कियाँ भी लड़कों के समान ही महत्वपूर्ण हैं।












