दुर्ग। शासकीय डाॅ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कौशल विकास केन्द्र के तत्वाधान में 15 दिवसीय मेंहदी आर्ट कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। नगर की सुप्रसिद्ध मेंहदी आर्ट विशेषज्ञ मनीष कुमार जैन के कुशल मार्गदर्शन में 300 छात्रायें इस कार्यशाला में मेंहदी आर्ट के गुर सीख रही हैं।












