दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ‘न्याय सबके लिए’ के अंतर्गत कानूनी जानकारी छात्राओं को प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में शिवानी सिंग, व्यवहार न्यायाधीश, जिला न्यायालय दुर्ग, शीलू केसरी, व्यवहार न्यायाधीश, जिला न्यायालय दुर्ग वक्ता के रूप में उपस्थित थीं।












