दुर्ग। 28 जुलाई 2023 को भारती विश्वविद्यालय दुर्ग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत गोदग्राम कोनारी में विविध आयोजन किए गए। सर्वप्रथम पंचायत भवन में सरपंच श्री भरत लाल चंद्राकर की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।












