भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के कला संकाय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के उपलक्ष्य में बुनकर संघ दुर्ग का शैक्षिक भ्रमण किया गया। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 7 अगस्त को मनाया जा रहा है। यह वह दिन है जब देश हथकरघा बुनाई की अपनी समृद्ध परंपरा का सम्मान करता है और देश की सांस्कृतिक विरासत में बुनकरों के योगदान को मान्यता देता है। यह दिन 1905 में शुरू किए गए स्वदेशी आंदोलन की याद में भी मनाया जाता है।












