भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में कला विभाग द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संयोजक डॉ सावित्री शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को देश के वीर सपूतों की स्मृति में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।












