भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त विभाग के विद्यार्थियों एवं प्राध्यापको ने अपनी सहभागिता दी। यह प्रशिक्षण बीएड तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी दिनेश कुमार पटेल ने दिया जिसने गणेश प्रतिमा बनाना वर्कशॉप में शामिल होकर सीखा था।












