दुर्ग। शास. विश्वनाथ तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविघालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा यू.जी.सी नेट सेट जे.आर.एफ की विशेष व्याखान माला का 19 अक्तूबर को द्वितीय दिवस रहा। शोधार्थी श्रध्दा गुप्ता ने वाणिज्य पेपर -2 से लेखांकन विषय पर अपना व्याख्यान पावर पॉइंट के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने पूर्व वर्षों के प्रश्न साझा किया, साथ ही प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच विषय रूचि को बढाया। वे वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ एस एन झा के निर्देशन में शोध कर रही हैं.












