दुर्ग। शासकीय डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय वन्य जीव संरक्षण सप्ताह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राणीशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ लता मेश्राम ने बताया कि इस अवसर पर स्लोगन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।












