भिलाई। 60 वर्षीय यह मरीज पेट फूलने की शिकायत लेकर अस्पताल आया था. उसे व्हीलचेयर पर लाया गया था. जब चिकित्सकों ने इसकी वजह जाननी चाही तो घर वाले ज्यादा कुछ नहीं बता पाए. शंका होने पर मरीज की एमआरआई की गई और कारण जानकर मरीज और उसके परिजन हैरान रह गए. उन्हें तो यही लगा था कि उम्र की वजह से टांगें कमजोर हो गई हैं. मरीज को स्पाइन टीबी था जिसे पॉट्स स्पाइन भी कहा जाता है. रोग पुराना होने कारण मरीज पैराप्लेजिया का शिकार हो गया था.












