भिलाई। जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन आमदी नगर हुडको भिलाई के एक सेल के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने की मंशा से एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वर्ष 2014 से प्रारंभ स्वच्छ भारत अभियान को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने हेतु महाविद्यालय के प्राध्यापक को एवं प्रशिक्षार्थियों ने रेलवे स्टेशन दुर्ग एवं मनोकामनेश्वर परिसर हुडको भिलाई को स्वच्छ बनाने हेतु एक-एक घंटे श्रमदान कर साफ सफाई की।












