समोदा। दुर्ग जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर बसे ग्राम समोदा में फिलहाल एमजे कालेज का राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर चल रहा है. सोमवार को शिविर का पहला दिन था. निर्धारित दैनिक कार्यों के बीच वक्त निकालकर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी की टीम ने पूर्व सरपंच एवं जनपद सदस्य गणेशिया बाई देशमुख से मुलाकात की और ग्राम सेवा के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. गणेशिया देशमुख को अविभाजित मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं तत्कालीन उप राष्ट्रपति ने कुष्ठ मुक्त अभियान में उनके अभिनव योगदान के लिए सम्मानित किया था.












