भिलाई। किडनी (गुर्दा) की पथरी को लेकर अकसर लोग लापरवाह होते हैं. पर यह पथरी किस हद तक शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है, इसका ताजा मामला आरोग्यम सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में सामने आया है. 55 वर्षीय इस मरीज की बायीं किडनी में पथरी थी जो यूरेटर में जा फंसी थी. इसके चलते किडनी सूजती गई और अंततः फट गई. मरीज के पेट और किडनी से लगभग 2 लिटर पस निकाला गया.












