समोदा। दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में एमजे कालेज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन विधिक सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एडवोकेट एवं पुलिस काउंसलर गौरी गुहा ने इस अवसर पर शिविरार्थियों को व्यसन एवं अपराध से दूर रहकर सतत् आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि आपके शिक्षक सड़क किनारे लगे लैम्प पोस्ट की तरह होते हैं जो आपके पथ को आलोकित करते रहते हैं. अतः उनका सम्मान करें.












