भिलाई। आरोग्यम सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में यूरोलॉजिकल सर्जरी पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. सुप्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट, एंड्रोलॉजिस्ट एवं यूरोलॉजिकल सर्जन डॉ गौतम बांगा ने रविवार एवं सोमवार को अनेक जटिल सर्जरियों को अंजाम दिया. इसे राज्य भर से आए 15 से अधिक यूरोलॉजिस्ट्स ने कांफ्रेंस रूम में बैठकर टीवी स्क्रीन पर देखा और डॉ बांगा से बारीकियों पर लाइव चर्चा करते रहे.












