भिलाई। डेटा और डेटा विश्लेषण के बिना आज उच्च शिक्षा का सफर अधूरा माना जाता है. जब डेटा अधिक होता है उसके विश्लेषण के लिए साफ्टवेयरों का उपयोग किया जाता है. एक ऐसा ही साफ्टवेयर है स्टैटिस्टिकल पैकेज फॉर सोशल साइंसेज (एसपीएसएस). एमजे कालेज के शिक्षकों के लिए इसी एसपीएसएस पर एक नॉलेज शेयरिंग सेशन का आयोजन किया गया.












