भिलाई. आरोग्यम हॉस्पिटल में एक ऐसी महिला के कूल्हे के जोड़ को बदला गया जो पिछले लगभत सात महीने से बिस्तर पर थी. आर्थराइटिस के कारण वह अपना दाहिना पैर बिल्कुल भी हिला नहीं पाती थी. जांच करने पर पता चला कि कूल्हे का जोड़ पूरी तरह नष्ट हो गया है. महिला की राइट हिप टोटल रिप्लेसमेन्ट सर्जरी कर दी गई. नतीजे अच्छे रहे और दूसरे दिन वे चलने फिरने लगीं.












