भिलाई। प्रसिद्ध शिक्षक, लेखक और कार्पोरेट ट्रेनर सोनू शर्मा ने आज कहा कि सफलता की राह हमेशा कठिनाइयों से भरी होती है. जो इससे डरकर पीछे हट गया, वही असफल रहता है वरना सफल होने की संभावना सभी में बराबर होती है. श्री शर्मा आज माय एडुफेस्ट में शामिल होने आज भिलाई प्रवास पर थे. सबसे पहले उन्होंने एमजे कालेज में विद्यार्थियों को संबोधित किया. इसके बाद आयोजन स्थल कलामंदिर पहुंचे. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप आयोजन के विशिष्ट अतिथि थे.












