भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के इको क्लब (एपेक्स) के अंतर्गत एक दिवसीय टेरेस गार्डन कार्यशाला का आयोजन किया गया. छत या “टेरेस गार्डनिंग” देश में काफी लोकप्रिय है. टेरेस गार्डनिंग से घर केवल सुंदर ही नहीं बन जाता बल्कि हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी इसका अहम योगदान होता है. विभिन्न प्रकार के पौधों को चुनकर आप अपने घर में हरा भरा वातावरण बना सकते हैं.












